रुब देई जिला परिषद उदयपुर ने आज म्याड घाटी के करपट गांव जाकर पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर व पूर्व विधायक रवि ठाकुर से की मुलाक़ात
गाँव की समस्याओं से कराया अवगत
Kullu Times
रुब देई जिला परिषद उदयपुर ने आज मायड़ घाटी के करपट गांव जाकर पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर व पूर्व विधायक रवि ठाकुर को गांव की समस्याओं से अवगत कराया तथा करपट गांव को जोड़ने वाला एक मात्र पुल व सड़क पानी में डूबी हुई है साथ ही उन्होंने हिमाचल सरकार व प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि अभी किसानों की नगदी फसल तैयार है और उसे मंडियों तक भेज पाना मुश्किल हो रहा है सड़क और पुल बहाल होने तक वैकल्पिक पुलिया का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र करें ताकि किसान अपनी फसले मंडियो तक आसानी से पहुंचा सके और साथ ही ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा हो । Ravi Thakur, Lahaul-Spiti Govind Singh Thakur
Kullu, Kullu | Sep 6, 2026