बहराइच: गुरगुट्टा मोड़ के पास ट्रक और डीसीएम की आपस में हुई टक्कर, भांजे की हुई मौत व मामा हुआ घायल
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरगुट्टा मोड के पास ट्रक व डीसीएम की टक्कर हो गई। इस हादसे में भांजे की मौत हो गई। मामा घायल हो गया है। जिसका इलाज जारी है। रविवार दोपहर को जानकारी देते हुए नानपारा पुलिस ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। एक घायल है। जिसका इलाज जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच की जा रही है।