बहराइच: आसाम चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार 2 व्यक्ति घायल, एक की हालत गंभीर
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के आसाम चौराहे के पास मंडी से सब्जी लेकर जा रहे, बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक पलटने से दोनों व्यक्ति घायल हुए थे।