बहराइच: नानपारा बाईपास के पास ट्रक और चार पहिया वाहन की टक्कर, हादसे में एक की मौत और एक घायल
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा बाईपास के पास चार पहिया वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार पहिया सवार एक की मौत हो गई। एक घायल हो गया। जिसे इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी।