बहराइच: खलीलपुर बेरिया में पैसे के विवाद में दबंग ने युवक को जमकर पीटा, युवक हुआ घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खलीलपुर बेरिया में पैसे के विवाद में दबंग ने युवक को जमकर पीटा। जिससे युवक चोटिल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित द्वारा जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि वह गांव में पान की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। वहीं पर दबंग ने पैसे के विवाद में उसको जमकर मारा पीटा है।