बहराइच: रेहुवा मंसूर इलाके में पिकअप की टक्कर से महिला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
रामगांव थाना के ग्राम अकबरपुरवा रेहुवा मंसूर निवासी नफीस अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। गांव के बाहर पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं पति का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।