बहराइच: बहराइच एसपी ने थाना रामगांव और खैरीघाट में तैनात चार पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर
बहराइच पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने रविवार सुबह थाना खैरी घाट व थाना रुपईडीहा में तैनात कर पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। प्रभारी मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए रविवार सुबह करीब 9:15 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा थाना खैरी घाट में तैनात दो मुख्य आरक्षी व थाना रामगाँव में तैनात एक आरक्षी व एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर किया गया है।