कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने विशेष छापेमारी में दो गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रिसियप थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग गांवों से न्यायालय द्वारा जारी गैरजमानती वारंट के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मटिहानी गांव निवासी अंकित कुमार उर्फ करण और खेतपुरा गांव निवासी विनोद यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।