सादाबाद: बिसावर क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता का परिवार भुखमरी के कगार पर, कोई आर्थिक मददगार आगे नहीं आ रहा
बिसावर क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को हुई थी। उस समय हजारों लोग दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ मदद के लिए खड़े हो गए। जैसे-जैसे समय व्यतीत हुआ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की केस लड़ने और भागदौड़ के चक्कर में काम धंधे बन्द हो गए और आर्थिक स्थिति गिरती गई, और आज परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है और उन्हें आर्थिक मदद की दरकार है।