सादाबाद: बहादुरपुर भूप मोड पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शव भेजा पोस्टमार्टम
झगरार निवासी सुशील कुमार फरीदाबाद से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बहादुरपुर भूप मोड़ पर पीछे से आई तेज गति कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है