सादाबाद: सहपऊ की खटीकाना पोखर के पास बनी झोपड़िया में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख, हुआ हजारों का नुकसान
चार भाइयों की खटीकाना पोखर के पास झोपड़ियां बनी हुई थी जहां रहकर वह बकरी चराने का काम करते थे। पास में कूड़े के ढेर में लगी आग झोपड़ियां तक पहुंच गई और झोपड़िया में भी भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया। जब तक आग बुजी तब तक सभी की झोपड़ियां और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया था।