सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले में दो लोगों की गवाही, अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी
एक कस्बे में 7 वर्षीय एक मासूम से अमन खान नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया था, जिससे मासूम की हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और 9 दिन में ही आरोपी के खिलाफ चार्जसीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। शुक्रवार को दो अन्य लोगों की गवाही इस मामले में हुई है अगली सुनवाई शनिवार 26 अप्रैल को की जाएगी।