सादाबाद: भुकलारा के निकट ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सहपऊ थाना क्षेत्र के भुकलारा के पास होकर गुजर रही रेलवे लाइन के किनारे ट्रेन की चपेट में आकर गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की जानकारी पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई जिसके द्वारा व्यक्ति के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त पड़ताल में जुड़ गई है।