धनबाद पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों सुबोध कुमार भुईंभोड और संजीत कुमार ओझा को गिरफ्तार किया है। वे खेल कोटा से नौकरी दिलाने के नाम पर देश के विभिन्न राज्यों से युवकों को ठगते थे। पुलिस ने उनके पास से आईआरसीटीसी के मोहर, बैंक के चेक बुक, नगद, दो कारें और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।