जमुई: ढोलकटवा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jamui, Jamui | Mar 6, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलकटवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट मामले में गिद्धौऱ थाना की पुलिस ने एक पक्ष से तीन तो दूसरे पक्ष से दो लोगों को यानि कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों का सुरक्षा कर्मियों द्वारा शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।