रायसेन: पिपलई राजनवाड़ी के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, वन विभाग पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
Raisen, Raisen | Mar 12, 2026 तहसील साँची के ग्राम पिपलई राजनवाड़ी के ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्ट कार्यालय में कलेक्टर को आवेदन देकर वन विभाग के कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वज पिछले करीब 50 वर्षों से उक्त वन भूमि पर खेती करते आ रहे हैं और उसी से परिवार का पालन-पोषण होता है।