बक्सर: लोकसभा चुनाव के दिन 1 जून को 1028 मतदान केन्द्रों पर होगी लाईव वेबकास्टिंग, बक्सर में डीएम ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | May 17, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को बक्सर कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में ब्रीफिंग किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुल 1941 मतदान केन्द्रों में से 1028 मतदान केन्द्रों पर 1 जून को चुनाव के दिन लाईव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जायेगी। स्टैटिक निगरानी टीम का गठन कर दिया गया है।