बक्सर: शराब को लेकर पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में इस्माइलपुर के साथ अन्य जगह से दो वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 17, 2024 गत 20 मार्च को पटना से वाराणसी तक जाने वाली काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में दो अभियुक्तों को बुधवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्तों पर रेल थाना बक्सर में कई धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज हैं. जिसकी तलाश जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को थी.