बक्सर: शिक्षक के घर में भीषण चोरी, 75 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ
Buxar, Buxar | May 17, 2024 नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिर गंज मोहल्ले में एक शिक्षक के घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने ताला तोड़कर तकरीबन 70 लाख रुपये के गहने एवं पांच लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली है. घटना उस वक्त अंजाम दी गई जब शिक्षक पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले स्थित अपने गांव गए हुए थे.