बक्सर: बक्सर में सेंट्रल जेल परिसर स्थित भगवान वामन मंदिर में स्थापित प्रतिमा का मुकुट हुआ चोरी
Buxar, Buxar | May 17, 2024 केन्द्रीय जेल परिसर में स्थित भगवान वामन मंदिर में स्थापित प्रतिमा का मुकुट (चांदी) चोरी हो गया है। आज गुरुवार की सुबह सात बजे के लगभग जब पुजारी वहां आए तो नजारा देख दंग रह गए। भगवान वामन की प्रतिमा पर लगा मुकुट गायब था। उन्होंने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। क्योंकि जेल परिसर में संध्या 7 बजे के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए गेट बंद कर दिया जाता है।