बक्सर: भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय परिसर में लोकसभा निर्वाचन की तैयारी को लेकर की समीक्षा
Buxar, Buxar | May 17, 2024 लोक सभा आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में की गई. उक्त बैठक में सामान्य प्रेक्षक एके जॉय, व्यय प्रेक्षक विशाल प्रताप सिंह, एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा भाग लिया गया.