जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत रेहगुन में क्लस्टर स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
बड़वानी 15 अक्टूबर 2026/ मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई ( PIU ) बड़वानी तथा क्रियान्वयन सहायता संस्था एवं कृषक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत रेहगुन ( सिलावद ) में एक दिवसीय क्लस्टर स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, जनप्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता की महिलाएं, स्कूलों के प्रधानाचार्य, निर्माण एजेंसी तथा SQC के प्रतिनिधि व कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान पीआईयू के प्रबंधक (जनसहभागिता) द्वारा पीपीटी के माध्यम से स्वच्छ पेयजल योजना के सफल क्रियान्वयन, जलापूर्ति योजनाओं के सुचारू रखरखाव तथा श्पानी समिति के अधिकारों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, ब्यूटीफुल होम एकेडमी के प्रमुख सलाहकार द्वारा प्लंबर प्रशिक्षण पर केंद्रित पीपीटी प्रस्तुत की गई, जिसमें घरों में पानी के उचित व सुरक्षित भंडारण, गांव में वॉल्वमैन की महत्वपूर्ण भूमिका, ग्रामीणों की जिम्मेदारियों और पानी के मितव्ययी उपयोग के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन क्रियान्वयन सहायता संस्था के परियोजना प्रबंधक द्वारा किया गया।
Barwani, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026