आबू रोड: आबूरोड के मानपुर में जैसलमेर से शुरू हुई 'ओरण बचाओ' पदयात्रा का भव्य स्वागत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आबूरोड के मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मे जैसलमेर से शुरू हुई“ओरण बचाओ”पदयात्रा के आबूरोड पहुंचने पर राजपूत युवा संगठन संस्थान एवं शिक्षक स्थान राजपूत समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।