खेकड़ा: बरनावा में सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर विवाद में युवक पर उस्तरे से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Khekada, Bagpat | Aug 23, 2026 बरनावा गांव में रविवार सुबह एक हेयर सैलून की दुकान पर बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक आदिल पर उस्तरे से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में आदिल को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना उस समय हुई जब आदिल गांव के ही एक हेयर सैलून में बाल कटवाने गया था। वहां गांव के सारून ने उससे पहले बाल कटवाने को लेकर गाली-गलौज की। इसी बा