किशनी: कुसमरा पुलिस ने सपा नेताओं को उनके घर में किया नजरबंद
थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस सपा नेताओं के घर पहुंची। पुलिस ने सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव और सपा बाबासाहेब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव को घर से बाहर जाने से रोक दिया। पुलिस ने उन्हें नजरबंद करने का कोई नोटिस या कारण नहीं बताया।अभिषेक यादव ने इसे बिना कारण हाउस अरेस्ट बताया और नागरिक स्वतंत्रता......