डुमरा: सीतामढ़ी: एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सीतामढ़ी जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।