पन्ना: शाहनगर में ज़मीन कब्ज़ा मामला: फरियादी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Panna, Panna | Nov 17, 2024 शाहनगर थाना क्षेत्र के मलघन गांव निवासी बुद्धू लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, गांव के कमलेश लोधी उनकी मालिकाना हक की ज़मीन पर जबरन मकान निर्माण करवा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गोली मारने और जान से मारने की धमकी दी।