पन्ना: रॉयल चैलेंजेस कराटे कप प्रतियोगिता में हर्षिता ने जीता स्वर्ण, पीयूष ने रजत
Panna, Panna | Nov 17, 2024 पन्ना फिटनेस ट्रेनिंग एकेडमी और पन्ना मार्शल आर्ट क्लासेस के दो ब्लैक बेल्ट कराटे खिलाड़ियों ने मथुरा में आयोजित 8वीं रॉयल चैलेंजेस कराते कप प्रतियोगिता 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पन्ना जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 नवंबर से 18 नवंबर 2024 तक शिहान अमित गुप्ता, अध्यक्ष शोटो-काई कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया, द्वारा किया गया था।