पन्ना: धरमपुर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने 16 लाख रुपये से अधिक के गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया
Panna, Panna | Nov 18, 2024 पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की बड़ी खेप पकड़ी है। यह कार्यवाही 17 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने भरोसा अहिरवार नामक 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके खेत से कुल 586 गाँजा के पौधे जप्त किए गए हैं।