पन्ना: हरदहई में धारदार हथियार लहरा रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
Panna, Panna | Nov 17, 2024 पन्ना जिले के बिजौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार हथियार लहराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना जमुनिहा मोड़, हरदहई गांव की है, जहां आरोपी जीतेन्द्र सिंह, पिता बुद्घ प्रकाश सिंह, निवासी दिया ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।