पन्ना: शिक्षक पर घरेलू नौकरानी को भगाने का आरोप, फरियादी ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Panna, Panna | Nov 17, 2024 पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत ग्राम ककरा हरदुआ निवासी प्रार्थिया उमरानी सिंह (बेवा राजेंद्र सिंह) ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपा है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके घर और खेत पर काम करने वाली जागेश्वर बेड़िया की पत्नी प्यारी बाई को ग्राम ऊँचा निवासी शिक्षक विनोद कुमार लोधी ने जनवरी 2024 में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।