पन्ना: मारपीट मामले में मुख्य आरोपी का नाम एफआईआर में शामिल करने की मांग, पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायती आवेदन
Panna, Panna | Nov 18, 2024 पन्ना जिले के सिमरिया तहसील स्थित ग्राम दनवारा भटवा निवासी 70 वर्षीय सुनवा चौधरी ने 17 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपा। शिकायत में उन्होंने 8 नवंबर 2024 की शाम लगभग 6 बजे अपने साथ हुए मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी का नाम एफआईआर में शामिल न करने का आरोप लगाया।