अंबाह: नगर पालिका सभागार में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान, विकास को लेकर दिए गए सुझाव
Ambah, Morena | Sep 3, 2026 अम्बाह। नगर पालिका परिषद अम्बाह में गुरुवार को मध्य प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त नवनिर्वाचित एल्डरमैन का स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ। सीएमओ शारिब कौसर ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। कंचन चौहान, रघुराज गुर्जर, गिर्राज तिवारी, रामविलास कुशवाह, रामस्वरूप सखवार और किशोरी गुप्ता ने नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था व जनहित संबंधी सुझाव दिए।