उचेहरा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण निगरानी के दिए निर्देश
----
सतना -उचेहरा तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को एसडीएम सुभाष मिश्रा ने जनपद पंचायत सीईओ ओपी अस्थाना और नायब तहसीलदार मुकेश साहू ,सहायक यंत्री मधु बागरी के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निचले इलाकों, नदी-नालों सड़क मार्गों के आसपास बसे गांवों और जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया।
उन्होंने राजस्व, पंचायत एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के मैदानी अमले से सतत् निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान एसडीएम श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए। जलस्तर बढ़ने पर तत्काल रेस्क्यू टीम और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।इस दौरान प्रशासनिक अमला सहित सरपंच सचिव सहित मौजूद रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना
25 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026