Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
zahidiasad
झमाझम बारिश आपके शहर जमुई में l साइक्लोन का दिख रहा है पूरा असर
Jamui, Jamui
| Oct 29, 2026
MORE NEWS
किरण सिंह को ली*वर में हुआ प्रॉब्लम तो पहुंची जमुई के वायरल वैद्य के पास इ*लाज कराने #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
खैरा प्रखंड के फतेहपुर गांव में जीविका द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन,387 पशुओं का हुआ निःशुल्क जांच ग्रामीण इलाके में पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा 28 अक्टूबर बुधवार को खैरा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 190 परिवारों के 387 पशुओं (गाय-बकरी) की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान पशुओं का टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाएं भी दी गईं। शिविर में प्रखंड परियोजना प्रबंधक खैरा निरुपम घोष, प्रबंधक पशुधन कुंदन किशोर, प्रबंधक संचार सुनीता कुमारी, प्रभारी प्रबंधक आईबीसीबी अमरेंद्र कुमार, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ राहुल भारती, सामुदायिक समन्वयक धनंजय कुमार, सुनील कुमार सहित पशु सखी दीदियां उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जीविका के पशुधन प्रबंधक कुंदन किशोर के द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने शिविर में आई पशुपालक दीदियों को पशुओं को स्वस्थ रखने, संक्रामक बीमारियों से बचाव तथा नियमित देखभाल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण से पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाया जा सकता है। शिविर में लगभग 200 पशुपालक दीदियां अपने पशुओं के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार है, ऐसे में इस तरह के शिविरों से पशुपालकों को आर्थिक राहत मिलती है और उनकी आय में वृद्धि होती है। जीविका की यह पहल पशुपालकों तक पशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
जमुई: 06 चक्का ट्रक में बॉक्स बनाकर की जा रही शराब की तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा जमुई: विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध की जा रही वाहन जांच के दौरान एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस बार सोमवार की शाम सोनो- चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल स्थित चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक में बने बॉक्स से 922. 320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के हिसार जिला निवासी सुभाष चंद्र सोनी के पुत्र विजय सोनी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा की गई है, जो उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अन्य शराब तस्करों के बीच भी दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व को लेकर जमुई- झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब के विरुद्ध छापेमारी और वाहन जांच अभियान तेज कर दी गई है। इसी क्रम में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा एक खाली छह चक्का ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में बने बाक्स से विभिन्न ब्रांड का 922. 320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की खेप धनबाद से सोनो लाई जा रही थी। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। #Sharabbandi #jamuiPolice #UtpadVibhag #crime #CrimeNews
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
जमुई: 06 चक्का ट्रक में बॉक्स बनाकर की जा रही शराब की तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा जमुई: विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध की जा रही वाहन जांच के दौरान एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस बार सोमवार की शाम सोनो- चकाई मुख्य मार्ग पर बटिया जंगल स्थित चिरैन पुल के पास एक छह चक्का ट्रक में बने बॉक्स से 922. 320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा के हिसार जिला निवासी सुभाष चंद्र सोनी के पुत्र विजय सोनी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा की गई है, जो उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अन्य शराब तस्करों के बीच भी दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व को लेकर जमुई- झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब के विरुद्ध छापेमारी और वाहन जांच अभियान तेज कर दी गई है। इसी क्रम में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार द्वारा एक खाली छह चक्का ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में बने बाक्स से विभिन्न ब्रांड का 922. 320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब की खेप धनबाद से सोनो लाई जा रही थी। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है। शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। #jamui #Sharabbandi #jamuiPolice #UtpadVibhag
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
जमुई: मलयपुर फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर युवक पर च^ढ़ा^या, सदर अस्पताल में भर्ती जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलयपुर रेलवे फाटक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरे युवक पर सीमेंट लदा ट्रैक्टर चढ़ाकर फरार हो गई, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गं^भी^र अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे और मंगलवार की रात 08:00 बजे तक युवक का इलाज कराया गया। फिलहाल इलाज के दौरान युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर बाएं कांधे और हाथ को अपने चपेट में ली जिससे युवक घायल हो गया अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घायल युवक की पहचान मटिया निवासी शंभू प्रसाद वर्णवाल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। #jamui #Exident #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
अनाज लदा ट्रक ने ई- रिक्शा में मारी ट^क्क^र, बाल- बाल बचे चालक व यात्री जमुई: शहर के अतिथि पैलेश के पास सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तेज रफ्तार अनाज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में टक्कर मारते हुए काफी दूर तक ई- रिक्शा को घसीटते हुए चली गई। गनीमत रही की ई-रिक्शा पलटी नहीं वरना बड़ी हादसा हो सकती थी। ई- रिक्शा पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के वक्त मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। भाग रहे अनाज लदे ट्रक को स्थानीय लोगों के द्वारा महिसौड़ी चौक के पास पकड़ लिया गया और चालक को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि ट्रक जमुई स्थित एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर शेखपुरा गोदाम जा रहा था। इसी दौरान अतिथि पैलेश के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटती चली गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रक चालक की पहचान अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। #jamui #jamuiPolice #Exident
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
जमुई: उत्पाद विभाग की टीम ने 407 ट्रक में बॉक्स बनाकर की जा रही शराब की तस्करी को पकड़ा, चालक गिरफ्तार #jamui #CrimeAlert #Sharabbandi #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
जमुई के अलीगंज में बदमाशों ने युवक को बे^र^ह^मी से पी^ट^क^र किया घा^य^ल,₹₹ चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज में बदमाशों ने मो. महमूद के पुत्र मो. एखलाक को बेरहमी से मा^र^क^र बु^री तरह घा^य^ल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सोमवार की रात युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने मारपीट का आरोप विकास यादव, लाभा यादव के अलावा आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर लगाया है। #crime #jamuitopnews #jamui #marpeet
Jamui, Jamui | Oct 29, 2026
झमाझम बारिश आपके शहर जमुई में l साइक्लोन का दिख रहा है पूरा असर - Jamui News