छोटीसादड़ी: आवरी माता जी के दरबार पहुंची 351 फीट लंबी चुनरी यात्रा
छोटी सादड़ी के गोमाना गांव से 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 351 फीट लंबी चुनरी चीताखेड़ा के आवरी माता जी के मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की, विशेष आरती की और सामूहिक भंडारे में हिस्सा लिया।