मुरैना/दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम,आखिर क्यों नहीं है पुलिस का खौफ,,,पिता के साथ मायके जा रही थी युवती, बाइक सवार लुटेरों ने कट्टे की दम पर लूट लिए सोने के जेवरात👇🏻
जौरा थाना अंतर्गत धनेला निवासी राकेश सिंह गुर्जर 19 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे चांचुल गांव से अपनी विवाहिता पुत्री प्रवेश गुर्जर को बाइक से बिठाकर अपने गांव जा रहा था।
पगारा रोड पर पुलिस चौकी के थोड़ा आगे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने राकेश गुर्जर के बगल में आकर उनकी बाइक की चाबी निकाल ली जिससे बाइक बंद हो गई दो अज्ञात लुटेरे जो कपड़े से अपना मुंह बांधे हुए थे राकेश और उनकी पुत्री प्रवेश पर कट्टा अडाकर सोने की चार चूड़ी,दो अंगूठी,एक बड़ा मंगलसूत्र,पांच पुतरिया का एक मंगलसूत्र,कान का एक झाला,राकेश का मोबाइल एवं ₹5000 लूट कर भाग गए।अपने साथ लूट की घटना होने की जानकारी राकेश द्वारा जौरा पुलिस को दी गई पुलिस टीम मौके पर भी पहुंची घटनास्थल भी देखा लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करने की बात कही है। Morena Breaking Collector Office Morena SP Morena @highlight Sonu Agrawal Everyone Should Know Namaste Morena ShriRam College of Pharmacy Banmore Shriram Group of Colleges Jitu Patwari BJP Madhya Pradesh Dr Prabhuram Choudhary Narendra Singh Tomar Office Of Dr Narottam Mishra रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Manoj Singh Sikarwar Tina Francis Harender Gurjar मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Morena, Morena | Jul 20, 2026