हत्या के मामले में तीन साल से फरार दो स्थायी वारंटी माता बसैया तिराहे से गिरफ्तार कर भेजे जेल, तीन अन्य आरोपी पूर्व में भेजे जा चुके हैं जेल
मुरैना/ पुलिस द्वारा जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माता बसैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर एवं एसडीओपी जौरा विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माता बसैया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार,थाने में अपराध क्रमांक 276/22 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर पुलिस ने ग्राम भटपुरा नदी के धर्मवीर पुत्र रघुनाथ परिहार तथा देवेंद्र पुत्र हरि सिंह को माता बसैया तिराहे से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पूर्व में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Morena, Morena | Jul 20, 2026