सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की उठाई मांग,शहनाई गार्डन के पास, जौरा रोड स्थित संभागीय कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
मुरैना/ देश के प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक द्वारा उठाई गई मांगों के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी, मुरैना द्वारा शहनाई गार्डन के पास, जौरा रोड स्थित संभागीय कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग प्रभारी रिटायर कर्नल उमेश वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोमवार को कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने लाखों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के भविष्य को प्रभावित किया है। इसी मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक द्वारा जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किए जा रहे अनशन/ संसद मार्च के प्रति आम आदमी पार्टी अपना पूर्ण स�
Morena, Morena | Jul 20, 2026