बांका: आरएमके मैदान परिसर में बन रहे जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, कार्यपालक अभियंता और नजारत उपसमाहर्ता मौजूद रहे
Banka, Banka | Oct 27, 2024 कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बांका एवं नजारत उपसमाहर्ता ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे आरएमके मैदान परिसर में बन रहे जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुस्तकालय में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। वहां मौजूद संवेदक को कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से एवं ससमय निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया।