घोड़ाडोंगरी: पुत्तीढाना गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई से की मारपीट, घायल को 100 डायल ने अस्पताल में कराया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के पुत्तीढाना गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट की। घायल बड़े भाई को 100 डायल ने बुधवार शाम करीब 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार छोटे भाई संजय बैठे ने बड़े भाई मदन बैठे से की मारपीट, घटना में बड़ा भाई घायल हो गया।