घोड़ाडोंगरी: आमढाना गांव में महिला से देवर देवरानी ने की मारपीट, रानीपुर पुलिस ने घायल महिला का कराया मेडिकल
घोड़ाडोंगरी तहसील के आमढाना में एक महिला से उसके देवर एवं देवरानी ने मारपीट की। रानीपुर पुलिस ने घायल महिला का मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमढाना में ओसी सोलंकी से उसके देवर एवं देवरानी ने मारपीट की। महिला ने रानीपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।