घोड़ाडोंगरी: बाकुड़ में धान के पलार में लगी आग, फायर ब्रिगेड में आग पर पाया काबू
घोड़ाडोंगरी तहसील के बाकुड़ गांव मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे खेत मे रखी धान के पलार में आग लगी। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना सारणी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बाकुड़ गांव में जगनू यादव के खेत में रखी धान के पलार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।