घोड़ाडोंगरी: शांतिपुर गांव में बीमारी से परेशान महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
घोड़ाडोंगरी तहसील के शांतिपुर गांव में मंगलवार को बीमारी से परेशान एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शांतिपुर गांव में बीमारी से परेशान चंपा मण्डल ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का किया।