घोड़ाडोंगरी: कालीमाई मंदिर के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के कालीमाई मंदिर के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कालीमाई मंदिर के पास ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बरेलीपार गांव निवासी भागवत परते घायल हो गया।