घोड़ाडोंगरी: धाराखोह नदी के पास मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से 1 युवक की हुई मौत, डेढ़ घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी
घोड़ाडोंगरी में धाराखोह नदी के पास बुधवार शाम को मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव के पटरी पर पड़े होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक मालगाड़ी घटनास्थल के पास खड़ी रही। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी जीआरपी, आरपीएफ एवं घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची। घोड़ाडोंगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।