फिरोजाबाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने 5 स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।
सरकारी स्कूलों की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के 5 विद्यालयों का अचानक निरीक्षण किया।
सुखमलपुर निजामाबाद के प्राथमिक व उच्च विद्यालय, टापाखुर्द प्राथमिक विद्यालय और सैलई के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण खुद बीएसए ने बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि निरीक्षण में सभी 5 स्कूलों में स्टाफ समय से उपस्थित मिला। क्लास में पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही थी।
बीएसए अनिल कुमार सिंह ने साफ-सफाई, समय से उपस्थिति, शिक्षक डायरी अपडेट और दैनिक गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। कहा कि विभागीय आदेशों का शत-प्रतिशत पालन हर हाल में होना चाहिए।
बीएसए ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
आपकी राय क्या है? सरकारी स्कूलों में सुधार हो रहा है? कमेंट में बताएं 👇
@followers Firozabad UP Basic Shiksha Parishad
#Firozabad #FirozabadNews #BSAAnilKumarSingh #SchoolInspection #BasicEducation #UPNews #Education #ViralNews
---