कुंडम: कलेक्टर साहब ने जिसकी पीठ थपथपाई, वही बुधारी की महिला सरपंच आज आपके 'सिस्टम' से त्रस्त, लगाई गुहार
ग्राम पंचायत बुधारी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस महिला सरपंच रितु राजेश पांडे के बेहतरीन काम की तारीफ खुद कलेक्टर साहब ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में की थी, आज वही सरपंच अपनी ही पंचायत के सचिव के रवैये से बुरी तरह प्रताड़ित हैं। सरपंच रितु पांडे ने सीधे कलेक्टर महोदय के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल