- ‘आशीर्वाद का दीया’
- आशीर्वाद के दीयों से जगमग हुए धार्मिक स्थल, आंगनवाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर, शिक्षण संस्थान
भिवानी, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम को ‘आशीर्वाद का दीये’ जलाने के साथ हुआ। आशीर्वाद के दीयों से जिलेभर के धार्मिक स्थल, आंगनवाड़ी केंद्र, अमृत सरोवर, शिक्षण संस्थान जगमग हुए। सभी संस्थानों में दीवाली सा माहौल बना। शहर बावड़ी गेट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री कृष्ण प्रणामी जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संत शिरोमणि डॉ. स्वामी सदानंद जी महाराज ने आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, विकसित भारत में अपना योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की तरक्की में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा जरूरी है। उन्होंने युवाओं से भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान मंदिर की भव्यता देखते ही बनी। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.मुरलीधर शास्त्री ने श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा देश में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से शुरु हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत आशीर्वाद की दीये प्रज्वलित करने से हुई। विभिन्न विकास परियोजनाओं, पार्कों, अमृत सरोवर, फ्लाईओवरों, शिक्षण संस्थानों तथा धार्मिक स्थलों, पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला में 76 व्यायामशाला, 28 कम्यूनिटी सेंटर, 26 ग्राम सचिवालय, 86 ई-लाईब्रेरी व 30 महिला सांस्कृतिक केंद्रों पर आशीर्वाद के दीए जलाए गए। कार्यक्रमों में सरकारी संस्थानों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक अपनी पूरी टीम के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और आशीर्वाद के दीये जलाए।
इनमें पंडित नेकी राम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर, चौ. सुरेंद सिंह मेमोरियल झील तोशाम, गर्ल्स कॉलेज तोशाम, बस स्टैंड तोशाम, चौ. सुरेंद्र सिंह स्टेडियम तोशाम, चौ. बंसीलाल पार्क भिवानी, महिला कॉलेज बवानी खेड़ा, किरोड़ीमल पार्क भिवानी, बाईपास–हांसी रोड तिगड़ाना मोड़, महाराजा दक्ष प्रजापति पार्क नूनसर जौहड़, लोहारू सब्जी मंडी फ्लाईओवर, रोहतक रोड जलेबी चौक, भीम स्टेडियम भिवानी, महम रोड फ्लाईओवर, पासपोर्ट सेवा केंद्र, तोशाम रोड फ्लाईओवर, दिनोद रोड फ्लाईओवर, राजकीय कन्या विद्यालय भगत सिंह चौक, चौ. बंसीलाल एयर स्ट्रिप में नवनिर्मित हैंगर कॉम्प्लेक्स, राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसी प्रकार से सभी उपमंडल कार्यालय, लोहारू उपमंडल के गांव खरखड़ी स्थित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का क्षेत्रीय केंद्र, गांव गिगनाऊ स्थित इंडो-इजरायल हॉर्टिकल्चर सेंटर, कृषि अनुसंधान केंद्र गोकलपुरा, हरियाणा पशु चिकित्सा विज्ञान केंद्र बहल, सिवानी उपमंडल के गांव गरवा में निर्माणाधीन फसल कृषि अनुसंधान केंद्र, सीएचसी कैरू, अनाज मंडी खेड़ा में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसी प्रकार से प्रमुख धार्मिक स्थलों में पहाड़ी माता मंदिर नकीपुर पहाड़ी, माता मंदिर देवसर, बाबा मुंगीपा मंदिर व श्री सिंह शाम मंदिर तोशाम, किरोड़ीमल मंदिर भिवानी, बाबा जहर गिरी आश्रम भिवानी, जोगीवाला मंदिर भिवानी, श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम भिवानी, खाकी बाबा मंदिर भिवानी, स्थानीय घंटाघर स्थित गुरूद्वारा, बवानीखेड़ा स्थित बड़ा गुरूद्वारा आदि विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित हुआ।