भिवानी जिला के खरक गांव में हरियाणवी सिंगर के घर के बाहर फा*यरिंग, जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना प्रभारी महावीर सिंह के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे खरक गांव में एक हरियाणवी सिंगर के मकान के सामने गली में खड़ी गाड़ी पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा एक राउंड फायर किया गया। इस घटना में गाड़ी का शीशा टूट गया, हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।